Pauri News

उत्तराखंड: मरोड़ा गांव में सनसनीखेज घटना, पिता की जान लेने के बाद बेटे ने भी गंवाई जान

death
Ad

Pauri Garhwal | Thalisain | Crime News : पौड़ी जिले के थलीसैंण ब्लॉक के मरोड़ा गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपने बुजुर्ग पिता को जहरीला पदार्थ पिला दिया। इसके बाद उसने खुद भी वही पदार्थ पी लिया। घटना में पिता और बेटे दोनों की मौत हो गई।

ADVERTISEMENTS Ad

पुलिस के अनुसार मरोड़ा गांव निवासी 53 वर्षीय बिगारी सिंह का अपने 85 वर्षीय पिता बख्तावर सिंह के साथ पैसों को लेकर विवाद रहता था। बुधवार रात दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई। प्रारंभिक जांच में आशंका है कि इसी दौरान बिगारी ने अपने पिता को कीटनाशक पिला दिया। बाद में उसने खुद भी कीटनाशक पी लिया।

तबीयत बिगड़ने पर ग्रामीण बिगारी सिंह को थलीसैंण अस्पताल लेकर पहुंचे…लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं उसके पिता बख्तावर सिंह की घर पर ही मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल से कीटनाशक की शीशी और अन्य सामान कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने परिवार के लोगों से भी पूछताछ की है। मृतक के बेटे मोहन सिंह ने बताया कि उसके पिता और दादा के बीच पैसों को लेकर पहले भी कई बार विवाद होता था।

बख्तावर सिंह सेना से सेवानिवृत्त थे। उनकी पत्नी का करीब एक साल पहले निधन हो चुका था। वहीं, बिगारी सिंह खेती-बाड़ी और मजदूरी का काम करता था। परिवार में उसकी पत्नी, दो बेटे और दो बेटियां हैं।

पुलिस का कहना है कि घटना के पीछे की वास्तविक वजह जानने के लिए सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top