Dehradun News

उत्तराखंड में सारी हदें पार, 9 वर्षीय बेटी के साथ ट्यूशन टीचर ने किया गंदा काम

Ad

देहरादून: कुछ मामले इंसान की आत्मा को झकझोर कर रख देते हैं। ऐसा ही एक मामला देहरादून से सामने आया है। जहां एक ट्यूशन टीचर ने 9 वर्षीय छात्रा के साथ दुष्कर्म किया जब बेटी की तबीयत खराब हुई तो उसने अपनी मां को सारी आपबीती बता दी। अब छात्रा के साथ दुष्कर्म की पुष्टि होने पर टीचर को गिरफ्तार कर लिया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार को क्लेमेंटाउन क्षेत्र के एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर दी और बताया कि उनकी 9 वर्षीय बेटी भारूवाला ग्रांट, बेल रोड में रहने वाले अनिल राणा के यहां ट्यूशन पढ़ने के लिए जाती है। बीती 17 फरवरी को बच्ची ने पेट दर्द होने की शिकायत की थी। जिसके बाद परिजनों द्वारा उसे चेकअप के लिए निजी अस्पताल भी ले जाया गया।

जब बच्ची अस्पताल से लौटी तो उसने अपनी मां को जो बताया उसे सुनकर मां के पैरों तले भी जमीन खिसक गई। 9 साल की बच्ची ने बताया कि ट्यूशन टीचर अनिल राणा लंबे समय से उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे रहा है और साथ ही उसे धमकी भी दी कि अगर किसी को यह बात बताई तो वह पूरे परिवार को जान से मार देगा।

थानाध्यक्ष सत्येंद्र सिंह भाटी ने जानकारी दी और बताया कि परिजनों की शिकायत के बाद बच्ची का चिकित्सकीय परीक्षण करवाया गया और परीक्षण में दुष्कर्म की पुष्टि हो गई है। इसके फौरन बाद आरोपित अनिल राणा को उसके घर से गिरफ्तार भी कर लिया गया है। बता दें कि अनिल राणा 12वीं तक के बच्चों को ट्यूशन पढ़ाता है। इस मामले से पूरे क्षेत्र में रोष है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top