Uttarakhand News

दूसरे राज्यों के लिए कैसे होगा उत्तराखंड रोडवेज की बसों का संचालन, SOP आ गई है

Ad

दूसरे राज्य के लिए कैसे होगा उत्तराखंड की बसों का संचालन, SOP आ गई है

देहरादून: राज्य के लोगों का इंतजार खत्म हो गया है। उत्तराखंड सरकार ने दूसरे राज्यों में उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों के संचालन की अनुमति दे देने के बाद एसओपी भी जारी कर दी है। मुख्य सचिव ओमप्रकाश की ओर से एसओपी जारी की गई है। परिवहन निगम को अन्य राज्यों के परिवहन निगमों के साथ कॉर्टिनेट कर प्रतिदिन 100-100 बसों की सेवा लोगों को देने को कहा गया है। आगे पढ़ें….

ADVERTISEMENTS Ad

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड क्रिकेट: DM से लेनी होगी अनुमति, अभ्यास सत्र में 2 बल्लेबाज व 4 बॉलर ही हिस्सा लेंगे

इसके अलावा एक बड़ा फैसला लिया गया है कि अन्तर्राज्यीय और अंतर्जनपदीय मार्गों पर बस, टैक्सी-कैब, थ्री व्हीलर, ऑटो, विक्रम, ई-रिक्शा आदि समेत अन्य सार्वजनिक वाहनों में निर्धारित संख्या में ही सवारी बैठाई जाएंगी लेकिन किसी भी यात्री को खड़े होकर यात्रा करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। आगे पढ़ें….

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड: सवालों के घेरे में सुरक्षा व्यवस्था, चार कोरोना पॉजिटिव कैदी फरार

दूसरे राज्यों से उत्तराखंड आने वाले यात्रियों के लिए स्मार्ट सिटी देहरादून की वेबसाइट पर पंजीकरण कराना जरूरी होगा। अगर कोई यात्राी किसी भी कारण से पंजीकरण नहीं करा पाया तो गंतव्य स्थल पर पहुंचने पर उसका रजिस्ट्रेशन कराने की जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी। दूसरे राज्यों की यात्रा के दौरान बॉर्डर पर यात्रियों की थर्मल स्कैनिंग की व्यवस्था जिलाधिकारियों की जिम्मेदारी होगी। आगे पढ़ें….

यह भी पढ़ें:लॉकडाउन के बाद अनलॉक में नैनीताल पहुंचे सैंकड़ों पर्यटक, पार्किग और होटल Pack

एसओपी के अनुसार, यात्रा के दौरान पान, तंबाकू, गुटका और शराब आदि का सेवन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। वाहनों में थूकना दंडनीय अपराध होगा। इसके अलावा यात्रा के दौरान वाहनों को निर्धारित स्टोपेज पर ही रोका जाएगा। यात्रा पूरी करने के बाद वाहनों को पूरी तरह से सैनिटाइज कराया जाएगा। चालक-परिचालक समेत सभी यात्रियों के लिए फेस मास्क पहनना जरूरी होगा। चालक-परिचालक समेत सभी यात्रियों के लिए मोबाइल में आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करना अनिवार्य होगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top