Uttarakhand News

पहाड़ के पंत ने IPL में फिर किया कमाल, बयां किया विश्वकप टीम में शामिल ना होने का दर्द, सुनें

Ad

नई दिल्ली: ऋषभ पंत भारतीय क्रिकेट का ऐसा युवा खिलाड़ी जो मैच दर मैच विश्वक्रिकेट में अपनी पहचान को और मजबूत कर रहा है। इस खिलाड़ी ने आईपीएल-10 से खुद को साबित किया है। अपनी बल्लेबाजी के कौशल से विश्व भर के फैंस को अपना दिवाना बनाया है। जब इस खिलाड़ी का नाम विश्वकप टीम में शामिल नहीं हुआ तो भारत ही नहीं दुनिया भर के क्रिकेट एक्सपर्ट हैरान रहें।

ADVERTISEMENTS Ad

आईपीएल सीजन-12 के 40वें मैच में ऋषभ पंत की बल्लेबाजी एक बार साबित किया की ये युवा विश्वकप में टीम इंडिया के लिए एक्स फैक्टर साबित हो सकता था। बल्लेबाजी देख फैंस बोले कि पंत रन नहीं बना रहे हैं बल्कि विश्वकप टीम से बाहर होने का गुस्सा गेंदबाजों पर निकाल रहे हैं।

राजस्थान के लिए दिल्ली कैपिटल्स को जीत के लिए 192 रनों की दरकार थी। पंत की शानदार बल्लेबाजी के बदौलत दिल्ली ने राजस्थान को 6 विकेट से मात दी। दिल्ली ने मात्र 19.2 ओवरों में ही लक्ष्य हासिल कर दिया। ऋषभ पंत ने इस मुकाबले में अपने नाम के अनुसार ही बल्लेबाजी की और 36 गेंदों में नाबाद 78 रन बनाए। पंत ने अपनी इस पारी में 4 छक्के और 6 चौके जड़े। उनका स्ट्राइक रेट 216.67 का रहा। उत्तराखण्ड के रहने वाले इस बल्लेबाज ने मैच के खत्म होने का बाद स्वीकार किया कि बल्लेबाजी के दौरान उनके ध्यान में विश्वकप टीम में शामिल ना होने की बात थी।

मैच के बाद उन्होंने कहा,‘मुझे बहुत अच्छा लग रहा है। टीम की जीत में योगदान देना अच्छा लगता है। मैं झूठ नहीं बोलूंगा लेकिन चयन का ख्याल मेरे दिमाग में लगातार था।’ पंत ने आगे कहा,‘मैंने अपने खेल पर फोकस किया और इसका फायदा मिला। विकेट अच्छा था और मैने इसका फायदा उठाया। हमारी टीम में सभी को अपनी भूमिका पता है और सहयोगी स्टाफ बताता भी रहता है।’ बता दें भारत की वर्ल्ड कप टीम में दिनेश कार्तिक को पंत पर तरजीह दी गई है। इसपर क्रिकेट फैंस और दिग्गजों की मिली-जुली प्रतिक्रिया सामने आई थी।

पूर्व खिलाड़ी सुनील गावसकर ने कहा था, ‘पंत की मौजूदा फॉर्म को देखते हुए उन्हें टीम में जगह ना मिल पाना थोड़ा हैरान करने वाला है। टॉप 6 में बाएं हाथ का एक बल्लेबाज होना गेंदबाजों के खिलाफ फायदेमंद होता है।’ इसके बाद बीसीसीआई ने बताया था कि ऋषभ पंत को भारत के स्टैंडबाय खिलाड़ी के रूप में रखा गया है। पंत के साथ-साथ अनुभवी बल्लेबाज अंबति रायुडू और तेज गेंदबाज नवदीप सैनी भी स्टैंडबाय पर हैं। अंबाती की जगह टीम में विजय शंकर को मौका दिया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top