Nainital-Haldwani News

उत्तराखंड के छात्र को अमेजन में मिला 47.88 लाख का पैकेज

Ad

भवाली/भीमताल: ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल परिसर ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि उत्तराखंड के छात्र वैश्विक मंच पर किसी से कम नहीं हैं। विश्वविद्यालय के बीटेक (कंप्यूटर साइंस) के अंतिम वर्ष के छात्र शैलेश रौतेला को दुनिया की अग्रणी टेक्नोलॉजी कंपनी अमेजन से 47.88 लाख वार्षिक का भव्य प्लेसमेंट पैकेज मिला है। यह इस वर्ष का विश्वविद्यालय का सबसे ऊंचा पैकेज है।

ADVERTISEMENTS Ad

विश्वविद्यालय प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार शैलेश की यह उपलब्धि केवल संस्थान ही नहीं…पूरे राज्य के लिए गौरव का विषय है। यह न सिर्फ ग्राफिक एरा की अकादमिक गुणवत्ता को दर्शाता है…बल्कि यह भी दिखाता है कि यहां से निकले छात्र वैश्विक कंपनियों की पहली पसंद बन रहे हैं।

शैलेश के साथ ही पारुल सिंह, सान्या पांडे और मुकेश नेगी को भी अमेजन से नौकरी के प्रस्ताव मिले हैं। वहीं कंप्यूटर साइंस विभाग के छात्र करण मटियाली और मयंक जोशी को वीजा (VISA Inc.) कंपनी से 32.88 लाख प्रति वर्ष का पैकेज मिला है।

विश्वविद्यालय के 2025 प्लेसमेंट सत्र में देश और दुनिया की कई शीर्ष बहुराष्ट्रीय कंपनियों ने भाग लिया। प्रमुख कंपनियों में Amazon, VISA, TCS, Wipro, Infosys, Capgemini, Accenture, Cognizant, Hitachi, Adobe, ZS Associates, Deloitte, IBM, HCL, Jaro Education, AB InBev GCC, Tata Healthcare, और BNY Mellon जैसी प्रतिष्ठित नाम शामिल हैं।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रों की इस सफलता को उनकी मेहनत, संकल्प और शैक्षणिक गुणवत्ता का परिणाम बताया है। साथ ही कहा कि यह सफलता आने वाले छात्रों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top