Dehradun News

उत्तराखंड पिटकुल के चालक ने खुद को लगाई फांसी, सुसाइड नोट पढ़कर पसीजा सभी का दिल

File Photo
Ad

देहरादून: अपनी मर्जी से अपनी जान लेना बाकियों के लिए बहुत दुखद होता है। खुदकुशी के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। अब पिटकुल में तैनात एक चालक ने पत्नी और बेटी से जुदाई के चलते आत्महत्या कर ली है। उसने खुद को फांसी लगाने से पहले पास में ही एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है। जिसे पढ़ने के बाद हर कोई भावुक हो रहा है। वह अपनी पत्नी और बेटी से दूर रहने का गम सहन नहीं कर सका। इसलिए उसने खुद को खत्म कर लिया।

ADVERTISEMENTS Ad

बाजार चौकी प्रभारी विवेक राठी ने जानकारी दी और बताया कि शांत विहार निवासी एक युवक के सुसाइड की सूचना के उपरांत पुलिस टीम मौके पर गई। जहां युवक फांसी के फंदे पर लटका हुआ था। उसे फंदे से उतारकर अस्पताल पहुंचाया लेकिन तबतक देर हो चुकी थी। पुलिस के अनुसार मृतक युवक की पहचान मनीष चौधरी निवासी कांवली के रूप में हुई है। वह शांति विहार में अपने साले के साथ किराये के मकान में रहता था।

बता दें किं 2015 से पिटकुल में संविदा पर ड्राइवर के रूप में तैनात मनीष की शादी 2018 में स्वाति से हुई थी। हालांकि पारिवारिक कलेश की वजह से वह एक साल से अपने मायके में रह रही थी। वह अपनी दो साल की बेटी टुक्कू के साथ मायके में रह रही थी। पत्नी और बेटी से दूर रहने की वजह से मनीष काफी परेशान रहता था। सुसाइड नोट में मनीष ने लिखा है कि स्वाति मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूं। मैं तुमसे अलग नहीं रह सकता। अब मैं भी जा रहा हूं, मेरे जाने के बाद टुक्कू को डांटना मत। उसने ये भी लिखा कि इस आत्महत्या का दोषी स्वाति को ना माना जाए। उसकी कोई गलती नहीं है। चौकी प्रभारी ने बताया कि मनीष के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top