Champawat News

पहचान छिपाकर नाबालिग से दोस्ती, फिर निकाह और धर्म परिवर्तन का दबाव! उत्तराखंड में युवक गिरफ्तार

Ad

Champawat | POCSO Case | Police Action : टनकपुर में नाबालिग से दुष्कर्म और उसे कथित तौर पर धमकाने के मामले में पुलिस ने 22 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। पीड़िता के स्वजन की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक मामले में नाबालिग की पहचान और उसकी निजता को गोपनीय रखा जा रहा है।

पुलिस के अनुसार मनिहारगोठ निवासी निषाद खान पर आरोप है कि उसने अपनी धार्मिक पहचान छिपाकर नाबालिग से दोस्ती की और उसे अपने विश्वास में लिया। आरोप है कि इसके बाद उसने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया।

पुलिस के अनुसार घटना करीब डेढ़ वर्ष पुरानी बताई जा रही है। बाद में नाबालिग को युवक की वास्तविक पहचान के बारे में जानकारी हुई।

आरोप है कि पहचान सामने आने के बाद युवक ने नाबालिग पर धर्म परिवर्तन कर निकाह करने का दबाव बनाया। विरोध करने पर उसकी फोटो सोशल मीडिया पर प्रसारित करने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है।

मामले की जानकारी मिलने के बाद पीड़िता के स्वजन ने पुलिस से शिकायत की।

पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के अनुसार, शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 69, 78 और 351(2) उत्तराखंड धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम तथा पॉक्सो अधिनियम की धारा 5/6 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाल चेतन सिंह रावत ने कहा कि मामले से जुड़े साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और आरोपी के खिलाफ नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है।

मामले की जांच में उप निरीक्षक गुरविंदर कौर, हेड कांस्टेबल नवींद्र मेहरा, कांस्टेबल हितेंद्र वर्मा और शोभा शर्मा की टीम शामिल रही।

Ad
To Top