Sports News

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए टीम का हुआ चयन, हल्द्वानी के दीक्षांशु नेगी बने उपकप्तान

Ad

हल्द्वानी: सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी ( syed mustaq ali trophy 2022) के लिए उत्तराखंड क्रिकेट टीम का ऐलान हो गया है। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड (cricket association of uttarakhand) ने टी-20 टूर्नामेंट के लिए टीम की कमान तेज गेंदबाज आकाश मधवाल ( aakash madhwal) को दी है। आकाश आईपीएल में मुंबई इंडियंस टीम के सदस्य रहे थे और उनके अनुभव को देखते हुए चयनकर्ताओं ने यह फैसला किया है। इसके अलावा उपकप्तान हल्द्वानी के दीक्षांशु नेगी को नियुक्त किया है। जबकि टीम में प्रो खिलाड़ी के रूप में जीवनजोत सिंह, आदित्य तारे और स्पानिल सिंह को जगह दी गई है। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का आगाज 11 अक्टूबर से होने जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad

टी-20 टूर्नामेंट के लिए उत्तराखं टीम कुछ इस प्रकार है

आकाश मधवाल ( कप्तान), जीवनजोत सिंह, कुनाल चंदेला, पीयूष जोशी, आदित्य तारे, दीक्षांशु नेगी, विशाल डंगवाल, अवनीश सुधा, विजय शर्मा, मयंक मिश्रा, राजन कुमार, अग्रिम तिवारी, सत्यम बालियान, संयम अरोरा और स्पानिल सिंह को टीम में शामिल किया गया है। स्टेंड बाय में नीरज राठौर, तनुष गुंसाई, अभय, दीपेश नेलवाल, स्पर्श जोशी और प्रतीक पांडे को जगह मिली है। मनीष झा को हेड कोच नियुक्त किया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top