Sports News

उत्तराखंड टीम ने फिर किया कमाल, रणजी ट्रॉफी क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

Ad

हल्द्वानी: Uttarakhand Cricket Team: उत्तराखंड क्रिकेट टीम ने एक बार फिर रणजी ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई है। पिछले चार सीजन में तीसरी बार उत्तराखंड टीम ने नॉक आउट में प्रवेश किया है। साल 2018-2019 में घरेलू क्रिकेट में पर्दापण किया था। उसके बाद से ही उत्तराखंड क्रिकेट टीम ने अपने खेल से सभी को प्रभावित किया है। हालांकि दो बार रणजी ट्रॉफी का नॉक आउट मैच खेल चुकी उत्तराखंड टीम कभी भी सेमीफाइनल में नहीं पहुंच पाई। 2022-2023 सीजन में उत्तराखंड टीम का क्वार्टर फाइनल मुकाबला मजबूत कर्नाटक से होगा।

ADVERTISEMENTS Ad

उत्तराखंड क्रिकेट के पन्नों को पलटे तो टीम ने अपना पहला क्वार्टर फाइनल विदर्भ ( 2018-2019) के खिलाफ खेला था। ये वहीं मुकाबला जिसने उत्तराखंड क्रिकेट को पहचान दी थी। उत्तराखंड के लिए सौरभ रावत ने शतक जमाया था। उत्तराखंड टीम के प्रदर्शन से पूर्व खिलाड़ी वसीम जाफर भी प्रभावित हुए थे। उन्होंने हल्द्वानी लाइव को दिए इंटरव्यू में कहा कि ”विदर्भ टीम खुद उत्तराखंड के लड़कों को देखकर चौंक गई थी। हम जान गए थे कि ये टीम आगे जाकर रणजी ट्रॉफी में कमाल करेगी ”।

वहीं 2019-2020 सीजन उत्तराखंड के लिए अच्छा नहीं रहा था। रणजी ट्रॉफी में टीम एक भी मुकाबला नहीं जीती थी। इस सीजन में टीम की कमान उन्मुक्त चंद के हाथों में थी। 2020-2021 सीजन में कोरोना वायरस की वजह से रणजी ट्रॉफी का आयोजित नहीं किया गया था। 2021-22 सीजन में उत्तराखंड ने शानदार वापसी की और क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। उत्तराखंड टीम के फैंस चाहते हैं कि इस बार टीम इतिहास रचे और इस पड़ाव को पार करें। कर्नाटक की टीम मजबूत है और ऐसे में देखना होगा कि उत्तराखंड टीम किस अप्रोच के साथ मैदान पर उतरती है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top