Sports News

उत्तराखंड की रोमांचक जीत, टीम इंडिया के गेंदबाज के खिलाफ आखिरी गेंद पर जड़ा छक्का

Ad

देहरादून: उत्तराखंड क्रिकेट टीम ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में बेहद रोमांचक मुकाबले में जीत हासिल की है। उत्तराखंड की तरफ से विजय शर्मा ने राजस्थान के खलील अहमद के खिलाफ आखिरी गेंद पर छक्का जड़कर मैच जिताया है। बता दें कि अब तक खेले गए चार मुकाबलों में यह उत्तराखंड टीम की तीसरी जीत है और उत्तराखंड ग्रुप ए में मुंबई के बाद दूसरे स्थान पर पहुंच गई है।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि रविवार को उत्तराखंड का राजस्थान के साथ मुकाबला हुआ इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान की टीम ने 20 ओवरों में 143 रन बनाए। उत्तराखंड की तरफ से अग्रिम तिवारी और स्वप्निल सिंह ने दो-दो विकेट अपने नाम किए। टीम लक्ष्य का पीछा करने उतरी तो शुरुआत कुछ खास नहीं हुई। मगर विकेटकीपर बल्लेबाज आदित्य तरे ने एक छोर संभाले रखा l।

आदित्य तरे ने 28 गेंदों पर 34 रन बनाए। मगर आखिरी ओवर में उत्तराखंड को 7 रनों की जरूरत थी। तब दीक्षांशु नेगी और विजय शर्मा क्रीज पर मौजूद थे। टीम इंडिया की तरफ से खेल चुके खलील अहमद के हाथ में गेंद थी। पर एक वक्त ऐसा आया जब मैच पूरी तरह से फंस गया था। आखिरी गेंद पर 3 रनों की जरूरत थी और तब ही विजय शर्मा ने खलील अहमद की गेंद पर छक्का जड़कर उत्तराखंड को मैच जिता दिया। इस जीत की तारीफ हर जगह हो रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top