Nainital-Haldwani News

उत्तराखंड: सड़क के गड्ढे से बचते समय बाइक फिसली मिक्सर ट्रक की चपेट में आने से किशोर मौत !

Arjun
Ad

HaldwaniAccident : BikeAccident : ChildDeath : Arjun : RoadSafety : MixerTruck : HaldwaniNews : Uttarakhand : RoadHazard : ConstructionDanger : PublicOutrage : हल्द्वानी के मुखानी इलाके में एक सड़क हादसे में 13 वर्षीय मासूम अर्जुन की मौत हो गई। घटना तब हुई जब नहर कवरिंग रोड पर बने बड़े गड्ढे से बचने के लिए बाइक सवार उसका बड़ा भाई ललित कट मार रहा था। बाइक अनियंत्रित हो गई और पीछे बैठे अर्जुन मिक्सर ट्रक के नीचे आ गया…जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बाइक चालक ललित इस दौरान घायल हो गया। ट्रक चालक घटना के बाद फरार हो गया।

पुलिस के अनुसार मृतक अर्जुन और उसका बड़ा भाई ललित मूलरूप से रायपुर टांडा, बरेली निवासी गौरीलाल के परिवार के हैं। उनका परिवार पनचक्की गली में रहता है। सोमवार शाम दोनों सिलेंडर लेकर मुखानी चौराहे से घर लौट रहे थे…तभी जगदंबा नगर स्थित मंदिर के पास गड्ढे से बचते हुए यह हादसा हुआ।

अर्जुन का शव तुरंत डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित किया। इस घटना के बाद इलाके में जाम लग गया और लोग घटनास्थल पर जमा हो गए। भोटिया पड़ाव चौकी प्रभारी अनिल कुमार ने कहा कि फरार ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि शहर में सीवर लाइन बिछाने वाली निर्माण संस्था ने सड़क पर जगह-जगह गड्ढे छोड़ दिए हैं…जिससे सड़क हादसे आम हो गए हैं। खासकर जगदंबा नगर मंदिर के पास रोजाना सड़क हादसे हो रहे हैं। मासूम की मौत के बाद निर्माण संस्था की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं और लोगों में आक्रोश है।

Ad
To Top