Uttarakhand News

उत्तराखंड: ऑनलाइन गेमिंग के चक्कर में घर से 1000 KM दूर पहुंची किशोरी

Ad

SitarganjNews | NanakmattaPolice | MissingGirl : ऑनलाइन गेम के दौरान हुई पहचान के बाद एक 17 वर्षीय किशोरी घर से करीब एक हजार किलोमीटर दूर हिमाचल प्रदेश पहुंच गई। करीब दो महीने से लापता किशोरी को नानकमत्ता पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत हिमाचल प्रदेश से सकुशल बरामद कर लिया है।

ADVERTISEMENTS Ad

पुलिस ने किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने के आरोप में 19 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान हर्ष ठाकुर उर्फ निखिल के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार किशोरी 16 जून 2026 को बिना बताए घर से चली गई थी। परिजनों की शिकायत पर 25 जून को नानकमत्ता कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया। मामले की जांच उपनिरीक्षक राजेंद्र पंत को सौंपी गई।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंह नगर के निर्देश पर पुलिस टीम ने किशोरी की तलाश शुरू की। टीम ने सीसीटीवी फुटेज, सर्विलांस और अन्य माध्यमों से जानकारी जुटाई।

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि किशोरी की पहचान आरोपी युवक से ऑनलाइन गेम के जरिए हुई थी। आरोप है कि युवक ने किशोरी को अपनी बातों में फंसाया और उसे अपने साथ हिमाचल प्रदेश ले गया।

पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस और अन्य सुरागों के आधार पर हिमाचल प्रदेश में दबिश दी….जहां से किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया गया।

पुलिस ने मामले में हर्ष ठाकुर उर्फ निखिल को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी मूल रूप से हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश का रहने वाला है और वर्तमान में दिल्ली के उत्तम नगर में रह रहा था। उसे न्यायालय के समक्ष पेश करने की कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस टीम में उपनिरीक्षक राजेंद्र पंत, हेड कांस्टेबल रघुनाथ गोस्वामी और कांस्टेबल गिरीश चंद्र शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top