Dehradun News

SBI के बाहर युवक ने आंखों में मिर्च डालकर की दस लाख की लूट, भागते वक्त छोड़ दिए सात लाख

File Photo
Ad

देहरादून: उत्तराखंड से एक सनसनी फैलाने वाला मामला सामने आया है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखा के बाहर एक व्यक्ति ने 10 लाख रुपए की लूट को अंजाम दिया है। आरोपित ने सेना में इंजीनियर के पद पर तैनात व्यक्ति की आंखों में मिर्च डालकर लूट की है। आरोपित का अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस टीमें सर्च अभियान चला रही हैं और सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि गुरुवार की शाम को राधा कृष्ण नैनवाल व उनके पिता शिमला बाईपास स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखा से 10 लाख रुपए निकाल कर आ रहे थे। तभी एक आरोपित ने दोनों की आंखों में मिर्च डालकर रुपए लूट लिए। जिसके बाद आरोपित फरार हो गया। आसपास के व्यक्तियों ने उसका पीछा किया लेकिन वह सात लाख छोड़कर तीन लाख लेकर फरार हो गया।

गौरतलब है कि पुलिस बीती रात से ही आरोपित की तलाश में सर्च अभियान चला रही है। लेकिन अभी तक आरोपित के बारे में कुछ भी पता नहीं चल पाया है। पुलिस के मुताबिक आरोपित आने वाले रूट पर दिख रहा है। लेकिन जाने वाले रोड पर उसकी फुटेज नहीं मिली है। जानकारी के अनुसार आरोपी चंद्रबनी के रास्ते से पैदल ही फरार हुआ है।

उल्लेखनीय है कि राधेकृष्ण नैनवाल निवासी हरभजवाला मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विसेज (एमईएस) में इंजीनियर हैं। वह अपने पिता सत्यप्रकाश नैनवाल के साथ बैंक आए थे। बताया जा रहा है कि जब पिता पुत्र कार में बैठे ही थे। तभी आरोपित ने एक साइड का दरवाजा खोल उनकी आंखों में मिर्च डाली और रुपए छीन लिए।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top