Uttarakhand News

उत्तराखंड से शिमला के लिए निकली रोडवेज बस पलटी, चालक की सूझबूझ से टल गया बड़ा हादसा

उत्तराखंड से शिमला के लिए निकली रोडवेज बस पलटी, चालक की सूझबूझ से टल गया बड़ा हादसा
Ad

हरिद्वार: इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। हरिद्वार से शिमला के लिए निकली एचआरटीसी की बस रास्ते में पलट गई है। गनीमत ये रही कि यात्री सुरक्षित हैं। बस सवार चंद लोगों को हल्की चोटें आई हैं। घटना की सूचना मिलते ही राजस्व पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। बता दें कि चालक ने अपनी सूझबूझ से एक बड़ा हादसा होने से बचा लिया।

ADVERTISEMENTS Ad

दरअसल गुरुवार सुबह हरिद्वार से एचआरटीसी की बस शिमला के लिए निकली। बस हरिपुर-मीनस मार्ग पर कोटा-क्वानू के पास अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गई। बताया जा रहा है कि हादसे में बस चालक सुनील कुमार पुत्र हरी सिंह निवासी ग्राम बोधना, चौपाल-हिमाचल, परिचालक सुनील पुत्र सुरेश कुमार निवासी ग्राम मोहल कांगड़ा को मामूली चोटें आई हैं।

इनके अलावा बस सवार यात्रियों में नेपाली मूल की सपना देवी व सहारनपुर निवासी दिलशाद समेत चार लोगों को हल्की चोटें आई है। नायब तहसीलदार चकराता केशवदत्त जोशी के मुताबिक हादसे के वक्त बस में कुल 25 लोग सवार थे‌। जानकारी के अनुसार बस के ब्रेक फेल होने की वजह से हादसा हुआ।

बताया जा रहा है कि बस के अचानक ब्रेक फेल हो गए। जिस कारण से बस का संतुलन बिगड़ गया और वह अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। इसमें जिस तरह चालक ने ब्रेक फेल होने के बाद बस को चलाया, उसकी भी सराहना हो रही है। गौरतलब है चालक की एक गलती कई जानों पर भारी पड़ सकती थी। चालक की सूझबूझ के चलते एक बड़ा हादसा होने से टल गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top