Uttarakhand News

उत्तराखंड की टॉप 5 खबर पर डाले नजर

cm dhami
Ad

देहरादून: प्रधानमंत्री मोदी सरकार के 11 वर्ष पूर्ण, मुख्यमंत्री ने गिनाईं उपलब्धियां
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूरे होने पर उत्तराखंड में इसे उत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा प्रदेश मुख्यालय में प्रेस वार्ता कर सरकार की उपलब्धियों का बखान किया और कहा कि “संकल्प से सिद्धि” के तहत देश और प्रदेश में विकास हो रहा है। धामी ने कांग्रेस पर घोटालों के आरोप लगाए और डबल इंजन की सरकार के तहत प्रदेश में विभिन्न परियोजनाओं की सफलता की बात की।

ADVERTISEMENTS Ad

कांग्रेस ने पंचायत चुनाव को लेकर सरकार पर उठाए सवाल
उत्तराखंड में पंचायत चुनावों की तारीखें टाली जा रही हैं, जिससे कांग्रेस ने सवाल उठाए हैं। कांग्रेस का कहना है कि सरकार पंचायतों के अधिकार छीनने का काम कर रही है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण महारा और सुनील पंवार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बैठक की और चेतावनी दी कि अगर चुनाव समय पर नहीं कराए गए तो पार्टी आंदोलन करेगी।

हरिद्वार में महिला द्वारा लड़की की पिटाई, पुलिस ने की कार्रवाई
हरिद्वार के ज्वालापुर में एक लड़की की सरेआम पिटाई करने वाली 3 महिलाओं के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी महिलाओं को गिरफ्तार किया और पुलिस एक्ट के तहत चालान किया।

सतपुली में जेसीबी से हत्या, आरोपी गिरफ्तार
सतपुली थाना क्षेत्र में युवक की जेसीबी से हत्या करने के मामले में पुलिस ने आरोपी प्रवीण बड़थ्वाल को हरियाणा से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने विवाद के बाद सुमन देवरानी की हत्या की थी। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले की गहराई से जांच जारी है।

शराब के नशे में गोली चलाने वाला युवक गिरफ्तार
उत्तराखंड में ISBT पुलिस चौकी के पास शराब के नशे में युवकों द्वारा लड़की छेड़छाड़ करने पर विरोध करने पर एक युवक ने गोली चला दी। गोली का निशाना चूक गया, लेकिन एक बुजुर्ग व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार किया और गोली चलाने वाले हथियार को भी बरामद किया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top