Almora News

उत्तराखंड: राष्ट्रीय राजमार्ग 309बी पर दर्दनाक हादसा: स्कूटी चालक की मौत !

accident
Ad

RoadAccident : Almora : TruckCollision : ScooterAccident : FatalCrash : Highway309B : TrafficSafety : राष्ट्रीय राजमार्ग 309बी पर बाड़ेछीना क्षेत्र में दलबैंड के समीप शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार की मौके पर ही मौत हो गई।

ADVERTISEMENTS Ad

प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि स्कूटी सवार अल्मोड़ा की ओर जा रहा था तभी सामने से आ रहे ट्रक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कूटी सवार सड़क पर गिर गया और गंभीर रूप से घायल होने के तुरंत बाद ही उसकी मौत हो गई।

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए और अफरा-तफरी मच गई। ट्रक चालक वाहन सहित मौके पर रुक गया। सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने की कार्रवाई शुरू कर दी।

एसओ धौलछीना सुनील बिष्ट ने कहा कि हादसे के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक रिपोर्ट में तेज गति और लापरवाही की आशंका जताई जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजनों को सौंपा जाएगा। मृतक की पहचान कराने के प्रयास जारी हैं। इस हादसे के बाद से बाड़ेछीना क्षेत्र में शोक की लहर है और स्थानीय लोग हादसे को लेकर गहरा सदमे में हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top