Rudraprayag News

उत्तराखंड की तृप्ति डिमरी की फैन बनीं अनुष्का शर्मा, तारीफ सुनकर आपको भी खुशी होगी…

Ad

देहरादून: अब फिल्मों के मामले में भी जमाना पहले से बदल गया है। ओटीटी प्लेटफॉर्म को लोग ज्यादा पसंद करते हैं। इन दिनों उत्तराखंड की एक लड़की भी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर छाई हुई है। नेटफ्लिक्स पर 1 दिसंबर को रिलीज हुई अन्विता दत्त की फिल्म में रुद्रप्रयाग की बेटी तृप्ति डिमरी भी नजर आई है। तृप्ति की शानदार एक्टिंग की वजह से अनुष्का शर्मा भी उनकी फैन बन गई हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

रुद्रप्रयाग के गांव नाग की निवासी तृप्ति डिमरी इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रही हैं और उनके साथ इस फिल्म में दिवंगत अभिनेता इरफान खान के बेटे बाबिल खान भी नजर आ रहे हैं। यह फिल्म अन्विता दत्त के निर्देशन में बनी है। तृप्ति की एक्टिंग को लेकर हर जगह उनकी तारीफ हो रही है। अब अनुष्का शर्मा भी तृप्ति के प्रशंसकों की लिस्ट में शामिल हो गई हैं।

अनुष्का शर्मा ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी अपलोड की है। जिसमें उन्होंने QALA फिल्म की खूब तारीफ की है। उन्होंने इसके निर्देशन से लेकर इसकी कहानी तक और शानदार अभिनय को काफी सराहा है। तृप्ति के लिए उन्होंने लिखा कि “आज की पीढ़ी में तृप्ति आप एक बेहतरीन अभिनेत्री बन कर सामने आई हैं। आपके अंदर जो कला है उसका कोई सानी नहीं है”।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top