Udham Singh Nagar News

ऊधमसिंहनगर से दुखद खबर, 10वीं के दो छात्रों की नहर में डूबने से मौत

Ad

जसपुर: उधम सिंह नगर जिले में एक बड़ा हादसा हुआ है। तुमरिया डैम की नहर में नहाने गए 2 छात्रों की डूबने से मौत हो गई है। घटना की जानकारी के बाद स्थानीय लोगों ने छात्रों के शवों को नहर से बाहर निकाला। इसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जब इस बारे में घर वालों को पता चला तो परिवार में कोहराम मच गया।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के मुताबिक जसपुर के गांव बढ़ियावाला के रहने वाले 16 वर्षीय और रानीनगला के रहने वाले 17 वर्षीय लवजीत कक्षा 10 के छात्र थे। दोनों अपने दोस्तों के साथ परीक्षा प्रवेश पत्र लेने के लिए स्कूल गए थे। जब वह वापस आ रहे थे तो उन्होंने तुमरिया डैम घूमने जाने का प्लान बनाया। वही, डैम से निकल रही नहर में लवप्रीत और लवजीत सहित 5 छात्र नहाने लगे।

इतने में पहले लवप्रीत नहर के गहरे पानी में चले गए और उसे पकड़ने के प्रयास में लवजीत सिंह भी नहर में जाकर डूब गए। देखते ही देखते वहां हड़कंप मच गया। छात्रों ने आसपास मदद की गुहार लगाई। इसके बाद दुकानदार के पुत्रों ने दोनों को बाहर निकाला और बचाने का प्रयास किया। लेकिन वह तब तक दम तोड़ चुके थे। बाद में घटना की जानकारी परिवार को दी गई और पुलिस को भी मौके पर बुलाया गया। पुलिस ने दोनों छात्रों के शव को कब्जे में लिया और आगे की कार्रवाई की।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top