Almora News

उत्तराखंड : रानीखेत के दो खिलाड़ी नॉर्थ जोन अंतर विश्वविद्यालयी हॉकी चैंपियनशिप के लिए चयनित

North Zone Inter-University Hockey Championship
Ad

Ranikhet Hockey : All India Hockey Tournament : Rural Sports Talent : North Zone Inter University Championship : Uttarakhand Hockey : NCC Ground : आल इंडिया हॉकी टूर्नामेंट की मेजबानी कर रही रानीखेत नगरी में एक बार फिर राष्ट्रीय खेल हॉकी का नवजागरण देखने को मिल रहा है। सीमित संसाधनों और स्टेडियम जैसी बुनियादी सुविधाओं के अभाव के बावजूद यहां की प्रतिभाएं एनसीसी मैदान में अभ्यास कर राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रही हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

रानीखेत के पास स्थित ऐरोड़ गांव के दो उदीयमान खिलाड़ी अनुज बिष्ट और हितेश सिंह मेहरा ने नॉर्थ जोन अंतर विश्वविद्यालयीय हॉकी चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई कर नगर का मान बढ़ाया है। दोनों खिलाड़ी सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा की टीम से उत्तर भारत की इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। अनुज बिष्ट वर्तमान में बीए प्रथम सेमेस्टर के छात्र हैं। उनके पिता बिशन सिंह बिष्ट रोडवेज स्टेशन पर दुकान चलाते हैं…जबकि हितेश सिंह मेहरा के पिता देव सिंह मेहरा मेहनत-मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं।

इन खिलाड़ियों को प्रशिक्षित करने वाले कोच दीपक सिंह मेहरा ने राष्ट्रीय खेल संस्थान (एनआईएस) से डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के प्रशिक्षण शिविरों से हॉकी की बारीकियां सीखीं। महानगरों में करियर बनाने के बजाय उन्होंने पहाड़ लौटकर ग्रामीण प्रतिभाओं को तराशने का संकल्प लिया। उनके प्रशिक्षण कैंप से अब तक अंडर-14 और अंडर-19 वर्ग में कई खिलाड़ी राज्य और राष्ट्रीय स्तर तक पहुंच चुके हैं।

कोच दीपक सिंह मेहरा का कहना है कि राष्ट्रीय खेल हॉकी और शारीरिक फिटनेस को बढ़ावा देना उनका मुख्य उद्देश्य है। इसके लिए भविष्य में विभिन्न खेल कार्यक्रम और प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी…ताकि ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभाओं को आगे बढ़ने के अवसर मिल सकें।

इससे पहले इसी कैंप से गौरव मेहरा, योगेश मेहरा, आदित्य मेहरा, हर्षित मेहरा, गोकुल मेहरा, सौरव मेहरा, नवनीत मेहरा, पारस नेगी, दिक्षांत मेहरा, ईशांत मेहरा, करण नेगी, नैतिक मेहरा और निकिता मेहरा जैसे खिलाड़ी राज्य व राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर चुके हैं। रानीखेत की यह उभरती हॉकी संस्कृति आने वाले समय में नगर को उसका पुराना खेल गौरव लौटाने की उम्मीद जगा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top