Nainital-Haldwani News

उत्तराखण्ड अंडर-14 क्रिकेट टीम का चयन, हल्द्वानी के 4 खिलाड़ियों ने बनाई जगह

Ad

हल्द्वानी:  राज सिंह डुंगरपुर ट्रॉफी के लिए उत्तराखण्ड की सबसे जूनियर वर्ग अंडर-14 क्रिकेट टीम के 15 खिलाड़ियों का चयन हो गया है। ये पहला मौका है जब उत्तराखण्ड की अंडर-14 टीम घरेलू क्रिकेट में भाग लेगी। बीसीसीआई के राज्य कॉर्डिनेटर अमित पांडे ने अंडर-14 क्रिकेट टीम में चयन खिलाड़ियों की सूची जारी की। इस टीम में

ADVERTISEMENTS Ad
  1. आरव महाजन
  2. अरमान अब्बास
  3. मोहम्मद आसिफ
  4. पुरवांश ध्रुव ( कप्तान)
  5. राहुल कुमार
  6. उदित शर्मा
  7. विश्वास सिंह धामी
  8. भावेश रावत
  9. ऋतिज रावत ( विकेटकीपर)
  10. विशाल जोशी
  11. आरुष मलकानी
  12. मोहम्मद फरहान
  13. रुद्राक्ष दल
  14. यश सैनी
  15. ध्रुव प्रताप

जगह बनाने में कामयाब हुए हैं।बता दें कि नागपुर में 23 जनवरी से होने वाली राज सिंह डुंगरपुर टूर्नामेंट के लिए यह टीम चयन की गई है।सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल देहरादून में सम्पन्न हुए कैंप के बाद टीम का चयन किया गया।मनोज रावत को टीम का कोच, डॉक्टर आषीश अवस्थी फिजियो, तेजस मातापुरकर ट्रेनर और सुमित नेगी को टीम का मैनेजर नियुक्त किया गया है।

हल्द्वानी के 4 खिलाड़ी

इस टीम में हल्द्वानी के 4 खिलाड़ियों ने जगह बनाई है। आरुष मलकानी ( हिमालयन क्रिकेट एकेडमी), भावेश रावत ( हिमालयन क्रिकेट एकेडमी), रुद्राक्ष दल ( नर सिंह क्रिकेट एकेडमी) और मोहम्मद आसिफ ( केंद्रीय विद्यालय स्कूल) 15 सदस्यीय टीम में जगह बनाने में कामयाब हुए हैं। इस खिलाड़ियों की प्रतिभा ने एक बार फिर साबित किया कि क्यों इस शहर को प्रतिभा का धनी शहर का कहा जाता है। बता दें कि आरुष मलकानी राज्य की अंडर-16 टीम के सदस्य भी थे।

उत्तराखण्ड ने क्रिकेट में किया बड़ा काम

पहली बार घरेली क्रिकेट में भाग ले रही उत्तराखण्ड क्रिकेट टीम ने अपने प्रदर्शन से राज्य का नाम रोशन किया है। सीनियर टीम ने रणजी के नॉक आउट में चैंपियन विदर्भ के सामने जो प्रदर्शन किया उसने देखने को वाले को टीम का मुरीद बना दिया। टीम ने साबित किया है कि भविष्य में वो भारतीय घरेलू क्रिकेट में बड़ा नाम बनाने का माद्दा रखती है। उत्तराखण्ड क्रिकेट टीम ने रणजी सीजन 2018/2019 में नॉक आउट तक का सफर तय किया। उसे नॉक आउट में विदर्भ के हाथों का हार का सामना करना पड़ा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top