Sports News

बधाई दीजिए… बेटियों ने इतिहास रचा है, उत्तराखंड महिला टीम की फाइनल में धमाकेदार एंट्री

Ad

हल्द्वानी: क्रिकेट के मैदान पर उत्तराखंड की बेटियों ने इतिहास रच दिया है। अंडर-19 महिला टीम वनडे टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंच गई है। साल 2018 से घरेलू क्रिकेट में शिरकत कर रही उत्तराखंड टीम ने पहली बार यह कारनामा किया है। उत्तराखंड ने सेमीफाइनल मुकाबले में आंध्रा को 7 विकेट से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए आंध्रा ने 102 रन बनाए। उत्तराखंड के लिए गेंदबाजी में सबसे ज्यादा कप्तान पूजा राज ने 5 विकेट अपने नाम किए। इसके अलावा साक्षी ने दो, निशा, मिनाश्री और नीलम ने एक-एक विकेट हासिल किया।

ADVERTISEMENTS Ad

आंध्रा के लिए बल्लेबाजी में पी पल्लवी ने सर्वाधिक 22 रनों का योगदान दिया। बल्लेबाजी करने उतरी उत्तराखंड 3 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य को हासिल कर लिया। उत्तराखंड के लिए बल्लेबाजी में राघवी ने 32 और नीलम भारद्वाज ने नाबाद 31 रनों की पारी खेली। उत्तराखंड महिला टीम इतिहास रचने के करीब है। उत्तराखंड की किसी भी टीम ने कभी कोई घरेलू टूर्नामेंट नहीं जीता है। महिला टीम इसके बेहद करीब है और अगर वह इस कामयाबी को हासिल कर लेती है तो उत्तराखंड क्रिकेट को नई उड़ान जरूर मिलेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top