Sports News

उत्तराखंड महिला टीम लगातार दूसरी बार वनडे चैंपियन बनी, अंडर-19 टूर्नामेंट में कमाल कर दिया

Ad

देहरादून: उत्तराखंड अंडर-19 महिला टीम ने लगातार दूसरी बार वनडे टूर्नामेंट को अपने नाम किया है। उत्तराखंड ने फाइनल मुकाबले में मुंबई को 6 विकेट से हराया। फाइनल मुकाबले को जीतने के लिए उत्तराखंड को 94 रनों की जरूरत थी। उत्तराखंड के लिए बल्लेबाजी में राघवी बिष्ट ने 33 और नीलम भारद्वाज ने नाबाद 30 रनों की पारी खेली।

ADVERTISEMENTS Ad

मुंबई टीम ने पहले बल्लेबाजी करते केवल 93 रन बनाए। मुंबई के लिए सनिका छालके ने 22 और तोषी साह ने 24 रनों की पारी खेली। उत्तराखंड के लिए गेंदबाजी ने साक्षी और पूजा राज ने 3-3 विकेट अपने नाम किए। 94 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी उत्तराखंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। पारी की पहली गेंद पर ही टीम को झटका लग गया था हालांकि इसके बाद बल्लेबाजों ने स्थिति को संभाल लिया था।

उत्तराखंड टीम की ये जीत खास है। साल 2018 से घरेलू क्रिकेट सीजन में भाग ले रही उत्तराखंड टीम ने केवल दो टूर्नामेंट जीते हैं। दोनों ही टूर्नामेंट अंडर-19 महिला टीम ने जीते हैं। ये बताता है कि उत्तराखंड में बेटियां शिक्षा के अलावा खेल में भी कमाल कर सकती हैं।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top