Udham Singh Nagar News

उत्तराखंड: अज्ञात वाहन ने कुचला पैदल यात्री, शव के टुकड़े देखकर आसपास के लोग सन्न रह गए

accident
Ad

Kashipur Highway : hit and run : pedestrian death : unidentified vehicle : police investigation : postmortem : CCTV : शुक्रवार सुबह काशीपुर हाईवे पर एक अज्ञात वाहन ने पैदल जा रहे राहगीर को कुचल दिया….जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में शव काफी क्षत-विक्षत हो गया।

ADVERTISEMENTS Ad

सूचना मिलने पर एसआई चंदन बिष्ट, एएसआई नवीन जोशी और अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। उन्होंने आसपास के लोगों से जानकारी ली और मृतक की पहचान के प्रयास किए…लेकिन फिलहाल सफलता नहीं मिली। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

एसएसआई केसी आर्या ने बताया कि पुलिस मृतक की पहचान और वाहन की खोज में लगी हुई है। आसपास के क्षेत्रों में लापता लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है। साथ ही सीसीटीवी फुटेज और सड़क किनारे लगे कैमरों की जांच की जा रही है…ताकि हादसे में शामिल वाहन का पता लगाया जा सके।

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अगर किसी को हादसे या लापता व्यक्ति की जानकारी हो तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top