Uttarakhand News

देश में बढ़े कोरोना वायरस के मामले, उत्तराखंड में IDSP टीम होगी एक्टिव

Ad

Uttarakhand: Corona Virus: देशभर में कोविड-19 के जेएन.1 वेरिएंट के मामलों में बढ़ोतरी को देखते हुए केंद्र सरकार ने सभी राज्यों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। इसी के तहत उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग ने भी राज्य में कोविड निगरानी व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में कदम उठाने शुरू कर दिए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने सभी मेडिकल कॉलेजों और जिलों के मुख्य चिकित्सा अधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को सतर्क रहने और कोविड से निपटने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

स्वास्थ्य सचिव ने बताया कि उत्तराखंड में अभी तक कोविड-19 का कोई नया मामला दर्ज नहीं हुआ है। हालांकि, एहतियात के तौर पर सभी जिलों में इंटीग्रेटेड डिजीज सर्विलांस प्रोग्राम (IDSP) की टीमें सक्रिय की जा रही हैं, ताकि संभावित मामलों की जल्द पहचान कर त्वरित उपचार शुरू किया जा सके।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top