Uttarakhand News

भीषण हादसे से सहमी देवभूमि,भागीरथी नदी में टैंपो ट्रेवलर गिरने से 13 लोगों की मौत की खबर

Ad

हल्द्वानी: बारिश से जूझ रहे उत्तराखण्ड में एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है। उत्तरकाशी जिले के भटवाड़ी ब्लॉक में एक टैंपों ट्रेवलर के खाई में गिरने से 13 लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है। स्थानीय लोगों की सूचना के बाद घटना स्थल पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ का रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। वहीं डीएम आशीष चौहान ने कहा कि घायलों को हायर सेंटर तक पहुचाने के लिए हेली सेवा भी मंगवा ली गयी है। वहीं जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने  9 लोगों के शव निकाल जानें की बात कही है।

ADVERTISEMENTS Ad

खबर के अनुसार उत्तरकाशी से करीब 40 किलोमीटर दूर भटवाड़ी के पास टैंपो ट्रेवलर भागीरथी नदी में गिर गया।  टैंपो ट्रेवलर में पंद्रह लोग सवार थे। ये सभी स्थानीय निवासी थे, जो गंगोत्री से पूजा कर वापस लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि संगलाई के पास भूस्खलन के कारण सड़क पर आए मलबे के कारण वाहन अपना नियंत्रण खो बैठा और ट्रेवलर भागीरथी नदी में गिर गया। हादसे में 13  लोगों के मरने की आशंका है। दो लोग गंभीर घायल बताए जा रहे हैं। पुलिस ने लोगों की शिनाख्त शुरू कर दी है। बरसात के मौसम में पहाड़ में यात्रा जान के लिए खतरनाक साबित हो रही है। उत्तराखण्ड में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया हुआ है। 

 

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top