Uttarakhand News

उत्तरकाशी में ऑपरेशन सफल होने को है, NDRF टीम और एंबुलेंस की सुरंग में एंट्री हुई

Ad

Uttarkashi News: उत्तरकाशी सुरंग में फंसे 41 मजदूरों को कभी भी रेस्क्यू टीम बाहर निकाल सकती है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि बाबा बौख नाग जी की असीम कृपा, करोड़ों देशवासियों की प्रार्थना एवं रेस्क्यू ऑपरेशन में लगे सभी बचाव दलों के अथक परिश्रम के फलस्वरूप श्रमिकों को बाहर निकालने के लिए टनल में पाइप डालने का कार्य पूरा हो चुका है। शीघ्र ही सभी श्रमिक भाइयों को बाहर निकाल लिया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad

400 से अधिक घंटे तक देसी-विदेशी मशीनों और एक्सपर्ट ने मुश्किलों और चुनौतियों से भरे मिशन में हर बाधा को पार किया। मलबे में 800 एमएम की पाइप डालकर एक स्केप टनल बनाया गया जिसके जरिए मजदूरों ने बाहर निकाला जा रहा है।  टनल के बाहर पहले से तैनात एंबुलेंस के जरिए मजदूरों को अस्पताल ले जाया जाएगा। अस्पताल में हेल्थ चेक अप और आवश्यक इलाज के बाद मजदूरों को उनके घर भेजा जाएगा। जो एंबुलेंस बाहर खड़ी थी उन्हें अंदर भेजा जा रहा है यानी मतलब साफ है किसी भी ये ऑपरेशन सफल हो सकता है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top