Uttarakhand News

उत्तराखंड मौसम विभाग ने 31 जनवरी तक जारी किया अनुमान, बर्फबारी का भी है अनुमान

Ad

Uttarakhand News: उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में शुक्रवार को बारिश होने की संभावना है। 3000 मीटर की ऊंचाई पर हल्की बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। मैदानी जिलों हरिद्वार और उधम सिंह नगर में शीतलहर का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन दोनों जनपदों में घना कोहरा भी छाया रहेगा।

ADVERTISEMENTS Ad

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार मैदानी जनपदों में मौसम साफ रहेगा और अगले दो दिनों तक धूप खिली रहेगी। 29 जनवरी को हल्के बादल छा सकते हैं। पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। 30 और 31 जनवरी को भी इसी तरह की हालत रह सकते हैं। आज पिथौरागढ़, बागेश्वर, उत्तरकाशी, चमोली और रुद्रप्रयाग में कहीं-कहीं हल्की बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। जबकि अगले दो दिन मौसम साफ रहेगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top