Uttarakhand News

उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

हल्द्वानी-नैनीताल में बारिश से बढ़ी सर्दी...इस बार जल्द होगी पहाड़ों पर बर्फबारी
Ad

देहरादून: मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा अपेडट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अपडेट के अनुसार 12 मई तक उत्तराखंड में मौसम शुष्क रहेगा। लेकिन 13 मई से मौसम बदलेगा। उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बारिश होने के आसार है। वहीं 14 और 15 मई के लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। राज्य के पर्वतीय जिलो में गर्जन के साथ आकाशीय बिजली गिरनी संभावनाएं हैं। वहीं पहाड़ी जिलो में बारिश भी हो सकती है लेकिन मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क ही रहने वाला है।

ADVERTISEMENTS Ad


इस बार उत्तराखंड का मौसम पहले के मुकाबले काफी अलग रहा है। मई के महीने में हुई बारिश की वजह से मैदानी इलाकों में भी ठंड रही। हालांकि बारिश का दौर खत्म होने के बाद गर्मी ने एक बार फिर लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया है। गर्मी के सीजन में बिजली का उपयोग भी ज्यादा रहता है और ऐसे में कई जगह नलकूप भी खराब जाते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top