Uttarakhand News

उत्तराखंड: मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, इन जिलों में बारिश के साथ चलेंगी तेज हवाएं

Ad

Uttarakhand Weather Update: Uttarakhand Rainfall Prediction: Weather Department Alert:

ADVERTISEMENTS Ad

उत्तराखण्ड में बीते कुछ दिनों से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। पर्वतीय क्षेत्रों में हुई बारिश और ओलोवृष्टि के कारण लोगों को गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार अगले कुछ दिनों तक बारिश और बादल छाए रहने की पूरी संभावना है। 13 मई को कई पर्वतीय क्षेत्रों में हुई अच्छी बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई। इसी बीच मौसम विभाग ने उत्तराखंड के जिला उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा और बागेश्वर में  ओलावृष्टि और बिजली गिरने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

बारिश और ओलावृष्टि से मिली राहत

पर्वतीय क्षेत्रों में इस अनुमान के साथ-साथ मौसम विभाग ने मैदानी क्षेत्र जैसे हरिद्वार और उधम सिंह नगर में आंधी-तूफान के साथ बारिश के लिए भी येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों और क्षेत्रों के अलावा भी अन्य जिलों के लिए हल्की बारिश और बिजली चमकने का अनुमान भी मौसम विभाग की तरफ से लगाया गया है। मौसम विभाग ने पिछले दिनों 4000 मीटर से ऊपर के इलाकों में हिमपात का अनुमान लगाया था। इसके बाद कई पर्वतीय क्षेत्रों में ओलावृष्टि की खबरें सामने आई।

इन जिलों के लिए दी गई है चेतावनी

मैदानी और पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश और ओलावृष्टि के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिली है। हालांकी नैनीताल और हल्द्वानी में बारिश या ओलावृष्टि की कोई खबर अब तक नहीं आई है। यहां का मौसम हवाओं के चलते सुबह-शाम सामान्य, तो दिन में गरम ही बना हुआ है। मौसम विभाग ने उत्तराखंड के पांच जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का भी अलर्ट जारी किया है। विशेष रूप से केदारनाथ की यात्रा कर रहे श्रद्धालुओं को यात्रा करने से बचने की सलाह दी गई है। जिला रूद्रप्रयाग में अगले 24 घंटे तेज आंधी के साथ सामान्य से ज्यादा बरसात होने की चेतावनी दी गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top