Uttarakhand News

उत्तराखंड में एक बार फिर होगी बर्फबारी, मौसम विभाग ने जारी किया नया अपडेट

Ad

Uttarakhand Weather Update: Uttarakhand Snowfall:

ADVERTISEMENTS Ad

इस बार की सर्दियों ने पर्यटकों के साथ-साथ स्थानीय निवासियों को भी बड़ी राहत दी है। दिसंबर के शुरू और अंत में हुई बर्फबारी एक बार फिर नए साल में होती नजर आने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार 6 जनवरी को एक बार फिर मौसम करवट लेने वाला है। इसकी वजह से हलकी बारिश एवं कई पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी का भी अंदाजा लगाया जा रहा है। देहरादून समेत उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और टिहरी में हल्की बारिश के साथ 3 हजार मीटर से ऊंचे क्षेत्रों में बर्फबारी भी होगी।

सामान्य के आस-पास बना हुआ है तापमान

पिछले कुछ दिनों से तेज धूप के कारण मौसम शुष्क बना हुआ है। साथ ही तापमान भी सामान्य के आस-पास ही है। रुद्रपुर, हल्द्वानी समेत देहरादून में बादल छाए हुए हैं लेकिन न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई है। दिन में तेज धुप के बाद भी सुबह और शाम ठंडी हवा चलने से ठिठुरन बढ़ी है। कोहरे का प्रभाव भी कई क्षेत्रों में देखने को मिला है, जिसके बचाव के लिए लोग अलाव का सहारा भी ले रहे हैं। बर्फबारी के चलते बंद हुए बद्रीनाथ और मलारी हाईवे को अब वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया है। हालांकि, पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फ के ऊपर पाले के जमने से छोटे वाहनों को दिक्कतें आ रही हैं और कई वाहन फंस रहे हैं। इन समस्याओं से निपटने के लिए जेसीबी और स्नो कटर मशीनें इन इलाकों में तैनात की गई हैं ताकि सड़कों को साफ किया जा सके।

बर्फ पिघलाने के लिए BRO हुआ एक्टिव

औली की सड़कों में जमी बर्फ को पिघलाने के लिए BRO ने यूरिया और नमक का छिड़काव भी किया है। साथ ही मजदूरों की मदद से बर्फ भी हटाई जा रही है। हाईवे खोलने के बाद, बद्रीनाथ धाम में रुके हुए 50 कर्मचारी और 10 मजदूर भी वापस लौट आए हैं। मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार उत्तराखंड में पश्चिमी विभोक्ष 5 जनवरी को एक बार फिर सक्रिय हो जाएगा। पश्चिमी विभोक्ष के सक्रिय होते ही 6 जनवरी को हलकी बारिश के साथ-साथ 3 हजार मीटर से ऊंचे क्षेत्रों में बर्फबारी भी देखने को मिलेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top