Uttarakhand News

उत्तराखंड: फरवरी में ही मार्च-अप्रैल के बराबर पहुंचा तापमान

Ad

Uttarakhand Weather Update:

ADVERTISEMENTS Ad

फरवरी की शुरुआत से ही मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। तेज धूप के साथ-साथ मौसम ने भी करवट लेनी शुरू कर दी है। वैसे तो मार्च अप्रैल में जो गर्मी पड़ती थी वह इस बार फरवरी में ही देखने को मिल रही है। लेकिन मौसम विभाग ने 16 फरवरी को उच्च हिमालय क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी की संभावनाएं जताई है।

कम बारिश के दिख रहे हैं नतीजे

मौसम के शुष्क बने रहने के पीछे का कारण मौसम विभाग ने शीतकाल में हुई कम बरसात को बताया है। कम बरसात के कारण पश्चिमी विभोक्ष कमजोर रहा जिस कारण फरवरी में ही तेज धूप और तापमान में बढ़त देखने को मिल रही है। देहरादून-हल्द्वानी की बात करें तो दोनों जगह मौसम शुष्क बना हुआ है। दिन में तेज धूप निकल रही है, जिस कारण लोगों को धूप सेकने की जगह छांव का सहारा लेना पड़ रहा है।

पर्यटकों को लुभा रहा है मौसम

पर्यटकों की नजर से देखा जाए तो यह मौसम उनके लिए फिर भी काफी अनुकूल है। पूरे देश में तापमान बढ़ रहा है लेकिन उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में तापमान सामान्य से ज्यादा होने के बाद भी पर्यटकों को लुभा रहा है। नैनीताल, अल्मोड़ा, मसूरी, रुद्रप्रयाग और देहरादून इन सब जगह पर मौसम लगातार करवट बदल रहा है। जहां सुबह शाम ठीक-ठाक ठंड पड़ रही है वहीं दिन के समय तेज धूप के कारण लोगों की स्वेटर और जैकेट उतर रही हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top