Uttarakhand News

उत्तराखंड में मौसम बदलेगा, 31 मई को बारिश को लेकर अलर्ट जारी

Ad

Uttarakhand news: Weather news: उत्तराखंड में लगातार मौसम अपना रंग बदल रहा है। पहाड़ी क्षेत्रों में जहां बारिश होने के वजह से तापमान में गिरावट देखी गई है वहीं मैदानी क्षेत्रों में गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर रखा है। मैदानी क्षेत्रों में पड़ रही भीषण गर्मी के चलते लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। उत्तराखंड में मौसम विभाग द्वारा प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश के आसार जताए गए हैं। पूरे प्रदेश में तेज हवाओं के साथ तेज बारिश होने की संभावना है। ( Uttarakhand weather update )

ADVERTISEMENTS Ad

31 मई को तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 29 और 30 मई को प्रदेश के 8 जिलों चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, चंपावत, नैनीताल, बागेश्वर, चंपावत और अल्मोड़ा में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। 31 मई को उत्तराखंड में तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही इस दौरान सभी जिलों में 30-40 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाऐं चलेंगी। बारिश और तेज हवाओं का सिलसिला 2 जून तक चलेगा। मंगलवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ( Rainfall in uttarakhand )

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top