Uttarakhand News

उत्तराखंड में शुरू होगा बारिश का दौर, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Ad

Uttarakhand news: Weather news: उत्तराखंड के कई क्षेत्रों में आज मौसम अपना रंग बदलेगा। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने राज्य के अधिकांश हिस्सों में आसमान में बादल छाए रहने के साथ ही आंधी-तूफान, हल्की बारिश और बिजली चमकने को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक आज मैदानी इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाओं के साथ- साथ हल्की बारिश की संभावना भी है।

ADVERTISEMENTS Ad

40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना

मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक आज 9 मई को राज्य भर में मौसम बदलने के आसार हैं। उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, देहरादून , पिथौरागढ़, बागेश्वर, चंपावत, नैनीताल, अल्मोड़ा, टिहरी और पौड़ी गढ़वाल जिले में कहीं-कहीं हल्की बारिश-ओलावृष्टि और गरज चमक के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है। वहीं उधम सिंह नगर, हरिद्वार सहित मैदानी इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। 10 से 12 मई को बारिश के साथ हवाओं की रफ्तार बढ़ सकती है। वहीं आईएमडी ने 13 मई तक उत्तराखंड के अलग-अलग क्षेत्रों में हल्की बारिश का अनुमान जताया है। मौसम विज्ञान केंद्र ने राज्य के इन सभी जनपदों में येलो अलर्ट की चेतावनी जारी की है।

उत्तराखंड राज्य के पहाड़ी जिलों में बुधवार दोपहर के बाद मौसम का मिजाज बदला। देहरादून, उत्तरकाशी, अल्मोड़ा और बागेश्वर जिले में झमाझम बारिश हुई। बारिश के बाद बागेश्वर जिले में नदी नाले उफान पर हैं। वहीं बारिश के वजह से कपकोट में मोटर मार्ग में जगह जगह बरसाती नाले उफान में आने से यातायात थम गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top