Dehradun News

उत्तराखंड में आज फिर बिगड़ सकता है मौसम, गरज-चमक के साथ ओले गिरने की आशंका

WeatherUpdate
Ad

Uttarakhand Weather | Rain Alert | Hailstorm Warning : उत्तराखंड में बारिश के बाद ठंड बढ़ने लगी है। राजधानी देहरादून में सुबह धूप निकलने के बाद दोपहर और शाम को मौसम बदल रहा है। रविवार को प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश हुई। पहाड़ी इलाकों में तापमान पांच डिग्री तक गिर गया…जबकि मैदानी क्षेत्रों में दो डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग ने सोमवार को भी कई जगह गरज-चमक के साथ ओलावृष्टि की आशंका जताई है।

ADVERTISEMENTS Ad

मौसम विभाग के मुताबिक 14 अक्टूबर तक पहाड़ी क्षेत्रों में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। कुछ मैदानी इलाकों में भी हल्की बारिश के आसार हैं। मौसम में बदलाव के चलते मसूरी समेत ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ठंड बढ़ गई है।

रविवार को देहरादून में अधिकतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से करीब दो डिग्री कम रहा। बारिश और ठंडी हवाओं के चलते सुबह और शाम के समय मौसम में ठंडक महसूस की जा रही है।

मसूरी में रविवार दोपहर बाद कोहरा छा गया। पिछले दो दिनों से रुक-रुककर हो रही बारिश के कारण ठंड बढ़ गई है। सुबह हल्की धूप निकली….लेकिन दोपहर बाद आसमान में बादल छा गए। शाम करीब पांच बजे बारिश शुरू होने से तापमान में गिरावट आई।

मसूरी में अधिकतम तापमान 16 डिग्री और न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ठंड बढ़ने के कारण लोग गर्म कपड़ों में नजर आए। साथ ही सड़कों पर लोगों की आवाजाही भी कम दिखाई दी।

रविवार को हरिद्वार जिले के लक्सर में सबसे अधिक 26.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा खानपुर में 25 मिलीमीटर, यमकेश्वर में 16.5, हरिद्वार में 15, धनोल्टी में 14.5, लैंसडौन में 13.5, आशारोड़ी में 9.5 और जौलीग्रांट में 7.5 मिलीमीटर वर्षा हुई।

मौसम विभाग ने सोमवार को प्रदेश के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश और ओलावृष्टि की आशंका जताई है। मौसम निदेशक डॉ. सीएस तोमर ने कहा कि पहाड़ी क्षेत्रों में 14 अक्टूबर तक कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

देहरादून के लिए जारी पूर्वानुमान के अनुसार 12 अक्टूबर को गरज-चमक की संभावना है। वहीं 13 और 14 अक्टूबर को मुख्य रूप से आसमान साफ रहने के संकेत हैं।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top