Dehradun News

उत्तराखंड में अगले दो दिन मौसम दिखाएगा तेवर, इन जिलों में बारिश के साथ बर्फबारी की संभावना

Ad

Uttarakhand Weather | Rain Alert | Snowfall Forecast : उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। प्रदेश के तीन पर्वतीय जिलों में आज हल्की बारिश होने की संभावना है….जबकि ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार हैं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और चमोली में मौसम बदल सकता है। इन जिलों में 3200 मीटर या इससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फ गिरने की संभावना जताई गई है।

ADVERTISEMENTS Ad

प्रदेश के बाकी जिलों में आज मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। वहीं अगले दो दिनों में बारिश का दायरा बढ़ सकता है। उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और चमोली के अलावा बागेश्वर और पिथौरागढ़ में भी हल्की बारिश होने की संभावना है। इन जिलों के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी भी हो सकती है।

केदारनाथ धाम में करीब एक सप्ताह पहले हुई बर्फबारी का असर अब भी दिखाई दे रहा है। धाम में जमी बर्फ अभी तक नहीं पिघली है। वहीं केदारनाथ मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए बंद हो चुके हैं। ऐसे में ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मौसम की गतिविधियों पर नजर बनी हुई है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 15 से 17 नवंबर तक उत्तराखंड के सभी 13 जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। यानी अगले कुछ दिनों तक पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी के बाद प्रदेश में मौसम फिर साफ हो सकता है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top