Uttarakhand News

उत्तराखंड: पर्तवीय जिलो में बारिश के आसार लेकिन मैदान में रहेगी गर्मी, मौसम विभाग की रिपोर्ट

Ad

देहरादून: राज्य का मौसम एक बार फिर बदलने वाला है। शनिवार से शनिवार को उत्तरकाशी ,चमोली, रुद्रप्रयाग ,बागेश्वर, पिथौरागढ़ , चंपावत और अल्मोड़ा जनपदों में कहीं-कहीं गरज चमक के साथ बारिश का दौर शुरू हो सकता है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक पर्वतीय जिलो में बारिश हो सकती है लेकिन मैदानी इलाकों को मौसम शुष्क रहेगा।

ADVERTISEMENTS Ad

मौसम विज्ञान केंद्र की मानें तो 21 और 22 मई को भी राज्य के पर्वतीय जनपदों में मौसम में बदलाव हो सकता है। पिथौरागढ़ चंपावत, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग, चमोली और उत्तरकाशी जिले में कहीं-कहीं आकाशीय बिजली चमकने व गरज चमक के साथ बारिश भी हो सकती है।

मौसम विभाग के मुताबिक 23 मई को पहाड़ से लेकर मैदान तक मौसम का बदल सकता है। राज्य के जनपदों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झक्कड़ हवाएं चल सकती हैं। विभाग ने इसको लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top