Uttarakhand News

उत्तराखंड में मौसम विभाग का अपडेट, बारिश को लेकर जारी किया अलर्ट

Ad

Uttarakhand weather report:- प्रदेश में सूखी ठंड के साथ ही शीतलहर का प्रभाव लगातार बढ़ता जा रहा है। इस के साथ ही, मौसम विभाग ने राज्य में मंगलवार को वर्षा होने का अलर्ट जारी कर दिया है। लेकिन नैनीताल मुक्तेश्वर और आसपास के इलाकों में बर्फबारी की संभावना अभी भी नजर नहीं आ रही। मौसम विभाग की माने तो सोमवार को तराई और भाबर क्षेत्र में कोहरे का प्रभाव बना रह सकता है। इस से पहले, बीते रविवार को तराइ भाभर क्षेत्र में लोगों को ठिठुरन भरी सर्दी का प्रकोप देखने को मिला था।

ADVERTISEMENTS Ad

जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी, डॉक्टर आरके सिंह ने बताया कि मंगलवार को प्रदेश में वर्षा के आसार बन रहे हैं। इस वर्षा के कारण कोहरा तो हट सकता है लेकिन ठंड में वृद्धि हो सकती है।

वहीं नैनीताल में आर्यभट्ट प्रेक्षण विज्ञान शोध संस्थान एरीज के पर्यावरण विज्ञानी, डॉक्टर नरेंद्र सिंह ने बताया कि 9 जनवरी को पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव उत्तराखंड के पर्वतीय हिस्सों में देखने को मिल सकता है। नैनीताल और मुक्तेश्वर जैसे ऊंचाई वाले हिस्सों में संभव है कि हल्की वर्षा हो जाए लेकिन हिमपात के आसार अब भी नहीं नजर आ रहे। उन्होंने बताया कि शीतकाल में सूखे की एक बड़ी वजह अल नीनो भी है, जो अगले कुछ महीनो तक सक्रिय रहने वाला है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top