Uttarakhand News

उत्तराखंड में मौसम विभाग का अपडेट, गर्मी ने तोड़ रिकॉर्ड

Ad

Uttarakhand Weather Update:

ADVERTISEMENTS Ad

उत्तराखंड में 13 फरवरी 2025 को मौसम शुष्क रहने का अनुमान है और अगले तीन दिनों तक यह स्थिति बनी रहेगी। इस शुष्क मौसम के कारण राज्य में तापमान में वृद्धि हो रही है। देहरादून का तापमान सामान्य से करीब 3 डिग्री सेल्सियस ज्यादा बना हुआ है।राज्य के सभी जिलों में मौसम शुष्क है, और पहाड़ों से लेकर मैदानों तक सूर्य की तेज तपिश महसूस हो रही है। फरवरी माह में ही पहाड़ भी तपने लगे हैं, जिससे अधिकतम तापमान में इजाफा हुआ है।

बढ़ गया अधिकतम और न्यूनतम तापमान

अधिकतर स्थानों पर तापमान सामान्य से 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ चुका है, और न्यूनतम तापमान में भी वृद्धि हो रही है। इसका असर सुबह और शाम की ठंड पर भी पड़ा है, जो पहले जैसी ठंडी नहीं रही। तेज धूप के कारण लोग अब बाहर धूप में बैठने से बच रहे हैं और छांव में समय बिता रहे हैं।

फरवरी के महीने में इस तरह की गर्मी देख लोग हैरान हैं, क्योंकि आम तौर पर गर्मी होली के आसपास बढ़ती है, लेकिन इस बार यह फरवरी में ही शुरू हो गई है।अगर यह स्थिति बनी रही, तो आगे तापमान और बढ़ सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों में देहरादून और नैनीताल में बारिश की कोई संभावना नहीं है।

पिछले 8 सालों में सबसे ज्यादा गर्मी

बुधवार को देहरादून में सुबह से ही तेज धूप थी, जिससे दिन में गर्मी महसूस हुई और तापमान भी बढ़ा हुआ था। आसपास के क्षेत्रों में भी यही स्थिति रही, जिससे वातावरण में गर्मी का एहसास हो रहा था। इस महीने की सर्दी पिछले 8 वर्षों में सबसे कम रही है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों में अगले बुधवार तक मौसम शुष्क रहेगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top