Nainital-Haldwani News

उत्तराखंड मौसम विभाग ने अब जारी किया बर्फबारी का अलर्ट, पूरा पढ़ें

Ad

देहरादून: उत्तराखंड मौसम विभाग ने एक बार फिर अपनी ओर से मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है। प्रदेश में फरवरी का महीना ठंड के लिहाज से बेहतर रहा है। कम ठंड पड़ी है। मगर बारिश की जरूरत है। ऐसे में अब मौसम विभाग ने 3 घंटे का तत्कालिक मौसम पूर्वानुमान जारी करते हुए 4 जनपदों में ऊंचाई वाले स्थानों में बर्फबारी की भी आशंका जताई है।

ADVERTISEMENTS Ad

मौसम विभाग का कहना है कि ऊंचाई वाले स्थानों पर बहुत हल्की से हल्की वर्षा और बर्फबारी होने की संभावना है। मौसम विभाग ने सुबह 6:00 बजे से 9:00 बजे तक जारी मौसम पूर्वानुमान में उत्तराखंड राज्य के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली तथा पिथौरागढ़ जनपदों के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बहुत हल्की से हल्की वर्षा और बर्फबारी होने की संभावना जताई है।

बता दें कि बरसात की बात करें तो मोरी में 7 जानकीचट्टी में 4.5 उत्तरकाशी में 5.5 पुरोला बुढा केदार में 4 चिन्यालीसौड़ और बरकोट में 3.5 चकराता और लखामंडल में 3 एमएम वर्षा रिकॉर्ड की गई है। नैनीताल में इस सीजन अबतक बर्फ नहीं गिरी है। ऐसे में फऱवरी के आगे बढ़ते बढ़ते लोगों को बर्फबारी की उम्मीद है मगर मन में हताशा भी है। देखना होगा इस बार बर्फ गिरती भी है या नहीं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top