Dehradun News

उत्तराखंड में मौसम का यू-टर्न, गर्मी के बाद बारिश और बर्फबारी के आसार

Weather Update Uttarakhand
Ad

Uttarakhand Weather | Weather Update Uttarakhand | Rain Alert | Mountain Weather | IMD Forecast : उत्तराखंड में मौसम का मिजाज इन दिनों तेजी से बदल रहा है। मैदानी इलाकों से लेकर पहाड़ी जिलों तक तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की गई है…जिससे लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। खास बात यह है कि इस बार पहाड़ों में भी सामान्य से अधिक गर्मी महसूस की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad

मौसम विभाग के अनुसार मैदानी क्षेत्रों में तापमान करीब 3 डिग्री तक बढ़ा है…जबकि पर्वतीय जिलों में यह बढ़ोतरी 4 डिग्री तक पहुंच गई है। दिन में तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों को परेशान किया है वहीं रात में भी तापमान में ज्यादा गिरावट नहीं आ रही है।

हालांकि इस बढ़ती गर्मी के बीच राहत की खबर भी है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में कई पर्वतीय जिलों…उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में हल्की बारिश की संभावना जताई है। इससे तापमान में गिरावट आने और मौसम सुहावना होने के आसार हैं।

इसके अलावा 25 से 27 अप्रैल तक भी राज्य के अधिकांश हिस्सों में हल्की बारिश जारी रहने की संभावना है। हालांकि मैदानी जिलों में इसका असर कम देखने को मिल सकता है।

मौसम विभाग ने यह भी संकेत दिए हैं कि ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी हो सकती है…जिससे तापमान में और गिरावट आएगी। वहीं 25 अप्रैल से अगले तीन दिनों के लिए मौसम अलर्ट भी जारी किया गया है। इस दौरान कुछ क्षेत्रों में तेज हवाएं चल सकती हैं…जिनकी रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है।

मौसम में इस तरह के उतार-चढ़ाव का असर खेती और पर्यटन दोनों पर पड़ सकता है। जहां बारिश फसलों के लिए फायदेमंद हो सकती है…वहीं तेज हवाएं नुकसान भी पहुंचा सकती हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top