Uttarakhand News

उत्तराखंड मौसम अलर्ट, कहीं बारिश तो कही बढ़ेगा तापमान

Ad

Dehradun News: मौसम विभाग ने प्रदेश के 5 जिलों में बारिश की संभावना जताई है। रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़, उत्तरकाशी और बागेश्वर जिले में हल्की बारिश होने की संभावनाएं हैं। बाकी क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अपडेट की माने तो प्रदेशभर में 7 मई को कहीं–कहीं ओलावृष्टि और 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने का येलो अलर्ट विभाग ने जारी किया है।

ADVERTISEMENTS Ad

उत्तराखंड के अधिकांश इलाकों में पिछले 2 दिनों से मौसम साफ नजर आ रहा है। इसके साथ ही तापमान में भी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।

मौसम विभाग के मुताबिक 9 मई तक प्रदेश के पांच पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। बीते शुक्रवार को नैनीताल, यम्केश्वर, कर्णप्रयाग और केदारनाथ में बारिश का दौर जारी रहा। साथ ही कई अन्य क्षेत्रों में बारिश रुकने और धूप खिलने से तापमान में बढ़ोतरी हो रही है।

राजधानी देहरादून में शुक्रवार के दिन अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री दर्ज किया गया। इसके अलावा मुक्तेश्वर में 19.2, नई टिहरी में 20.2 डिग्री तापमान दर्ज किया गया जो कि सामान्य से 4 से 6 डिग्री तक कम है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान 32 डिग्री तक पहुंच सकता है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top