Nainital-Haldwani News

बारिश के बाद फिर बढ़ी ठंड, उत्तराखंड में ऐसा रहेगा अगले कुछ दिनों तक मौसम

Ad

Uttarakhand Weather Update: Haldwani-Nainital Weather:

ADVERTISEMENTS Ad

गुरुवार को हल्द्वानी और नैनीताल जिले में मौसम का मिजाज सर्द और ठंडा बना रहा। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण क्षेत्र में झमाझम वर्षा हुई। सुबह से लेकर दोपहर तक हल्द्वानी और आसपास के इलाकों में रिमझिम बारिश का सिलसिला जारी रहा, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ और ठंड में वृद्धि हुई। हल्द्वानी के मुख्य मार्गों पर हल्का जलभराव और खोदी गई सड़कों में कीचड़ भर गया, जिससे लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ा।

ठंड में हुई वृद्धि

बुधवार रात को हल्द्वानी और आसपास के मैदानी क्षेत्रों में कोहरा छाने के साथ पाला बारिश की तरह बरसने लगा, जो गुरुवार तड़के तक जारी रहा। दिन में भी बारिश होती रही, हालांकि दोपहर को हल्की धूप दिखी, लेकिन ठंड में कोई राहत नहीं मिली। दिन ढलते-ढलते ठंड और बढ़ गई।

अगले कुछ दिनों का मौसम

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, हल्द्वानी में गुरुवार को अधिकतम तापमान 17.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र ने अगले कुछ दिन हल्द्वानी और आसपास के क्षेत्रों में कोहरा छाने की संभावना जताई है। वहीं, 18 से 22 जनवरी तक कुमाऊं मंडल के पिथौरागढ़ और बागेश्वर में वर्षा की संभावना है, जिसका असर हल्द्वानी और अन्य मैदानी क्षेत्रों में भी देखने को मिल सकता है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top