Uttarakhand News

उत्तराखंड में बारिश को लेकर अलर्ट जारी, 11 मई से बदलेगा मौसम

uttarakhand weather
Ad

Uttarakhand news: Weather news: उत्तराखंड में लगातार मौसम अपना रंग बदल रहा है। राज्य में 11 मई से अगले तीन दिन तक मौसम बिगड़ने के आसार है। मौसम विज्ञान केंद्र ने 2 दिन के लिए ऑरेंज अलर्ट और एक दिन येलो अलर्ट की चेतावनी जारी की है। मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक राज्य में 11 मई और 12 मई तक तेज हवाएं, ओलावृष्टि और बिजली गिरने को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 13 मई को येलो अलर्ट जारी किया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ. विक्रम सिंह के मुताबिक उत्तराखंड में 13 मई तक मौसम के बदलने की संभावना है। वहीं प्रदेश के जनपदों के कुछ स्थानों पर 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं, गरज चमक के साथ ओलावृष्टि के अलावा कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना भी है। इस दौरान तेज हवाओं और बिजली गिरने की घटनाओं से जान माल की हानि भी हो सकती है। उन्होंने इस दौरान उत्तराखंड के लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है।

चारधाम यात्रा पर पड़ सकता है असर

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा चार धाम यात्रा में आने वाले यात्रियों को मौसम का अपडेट मुहैया कराया गया है। जिसके चलते उत्तराखंड में 11 मई से मौसम बदलने के आसार हैं। मौसम वैज्ञानिकों का पूर्वानुमान है कि 11 से 13 मई तक राज्य में हल्की बारिश होने के आसार हैं। और वहीं हिमालय क्षेत्रों में अच्छी बारिश होगी। 10 मई से चार धाम यात्रा शुरू हो रही है और दूसरी तरफ 11 मई से बारिश का सिलसिला भी शुरू हो जाएगा। तापमान में गिरावट होने से ठंड बढ़ने के आसार हैं। ऐसे में चारधाम यात्रा पर भी इसका असर पड़ सकता है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top