Uttarakhand News

उत्तराखंड में आने वाले 3 दिनों में ऐसा रहेगा मौसम का हाल, विभाग ने जारी किया अपडेट

Ad

Uttarakhand Weather: Heavy Rainfall : उत्तराखंड में भारी बारिश का दौर जारी है। राज्य के कई जिलों में भारी बारिश हो रही है। भारी बारिश के चलते जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। जगह-जगह घरों और सड़कों पर बारिश का पानी भर रहा है, जिसके चलते लोगों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। तो वहीं कई मार्गों पर मलबा आने से मार्ग बंद हो गए हैं।  मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक 9 जुलाई को राज्य के सात जिलों में कहीं-कहीं तेज गर्जन के साथ भारी बारिश भी हो सकती है। तो वहीं 12 जुलाई तक मौसम विभाग ने उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। ( Heavy Rainfall alert in Uttarakhand )

ADVERTISEMENTS Ad

इन जिलों में हो सकती है भारी बारिश

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से देहरादून समेत उत्तरकाशी, टिहरी, रुद्रप्रयाग, पौड़ी, चमोली और ऊधमसिंह नगर जिले में कहीं-कहीं तेज गर्जन के साथ कई दौर की भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। तो वहीं 12 जुलाई तक मौसम विभाग ने उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। मौसम निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह ने बताया कि उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल के पहाड़ी जिलों एवं गढ़वाल के देहरादून में कहीं कहीं आकाशीय बिजली चमकने एवं बारिश के तीव्र से अत्यंत तीव्र दौर होने की संभावना है। ( Uttarakhand Weather update For Next 3 Days )

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top