Uttarakhand News

उत्तराखंड में गर्मी ने तोड़े पुराने रिकॉर्ड, मौसम विभाग की भविष्यवाणी देगी लोगों को राहत

Ad

Uttarakhand news: Weather news: उत्तराखंड में मौसम लगातार अपना रंग बदल रहा है। जहां एक ओर पहाड़ों में बारिश होने के वजह से तापमान में गिरावट देखी गई है। वहीं राज्य के मैदानी क्षेत्रों में भीषण गर्मी रिकोर्ड तोड़ रही है। भीषण गर्मी के वजह से मैदानी क्षेत्रों के लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। मैदानी क्षेत्रों में पारा लगातार 40 के पार जा रहा है। और देहरादून में बीते बुधवार को पारा 43 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। जिसके वजह से दून के लोग काफी परेशान रहे। बुधवार अभी तक इस साल का सबसे गर्म दिन रहा है। इससे पहले वर्ष 2012 में 30 मई को 43.01 तापमान दर्ज किया गया था। 12 साल बाद तापमान रिकॉर्ड स्तर तक पहुँच गया है। लेकिन 30 मई को उत्तराखंड के कई जिलों में लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी। उत्तराखंड में 30 मई से मौसम में आंशिक बदलाव होने के आसार है।

ADVERTISEMENTS Ad

येलो अलर्ट जारी हुआ

बता दें कि उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोकेदार हवाएं चलने और बिजली चमकने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, बागेश्वर, चंपावत, पिथौरागढ़, पौड़ी, नैनीताल और देहरादून में हल्की बारिश की संभावना है। वहीं कुछ क्षेत्रों में बादल छा सकते हैं। वहीं देरादून में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। और साथ ही अन्य मैदानी इलाकों में तापमान 40 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। हालांकि झोंकेदार हवाएं चलने से गर्मी में कुछ राहत मिल सकती है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top