Uttarakhand News

उत्तराखंड में बदलने लगा है मौसम का मिजाज, बारिश और बर्फबारी की संभावना

Ad

Uttarakhand Weather Forecast: Rainfall: Snowfall:

ADVERTISEMENTS Ad

उत्तराखंड के मौसम में जल्द बदलाव की आशंका की जा रही है। जी हाँ, उत्तराखंड के मौसम विशेषज्ञों ने बारिश के लिए पश्चिमी विभोक्ष के सक्रिय होने पर अपनी नजर बनाई हुई है। बारिश ना होने से उत्तराखंड का मौसम शुष्क है और बदलाव के लिए बारिश की प्रतीक्षा भी कर रहा है। हालांकि मौसम विभाग ने 29 नवम्बर को बारिश की आशंका जताई है। बारिश के बाद तापमान में गिरावट के साथ-साथ हवा में प्रदुषण के स्तर में भी कमी आने का पूर्वानुमान लगाया जा रहा है। प्रदुषण के कारण सांस की बिमारी वाले मरीजों की भी मुश्किलें बढ़ी हैं। राज्य के कई अस्पतालों में ऐसे मरीजों की संख्या बढ़ी है।

चौंकाने वाला तापमान

हालांकि पर्वतीय क्षेत्रों में रात को तापमान में अच्छी-खासी गिरावट देखने को मिल रही है। साथ ही कई मैदानी क्षेत्रों को कोहरे ने भी अपने आगोश में लिया हुआ है। लेकिन बारिश ना होने के कारण देहरादून समेत 5 जिले कई चुनौतियों से गुजर रहे हैं। जी हाँ, मानसून की विदाई के बाद से इन जिलों में बारिश की एक बूँद तक नहीं पड़ी है। इस कारण यहाँ वायु प्रदुषण भी बढ़ा है और मौसम भी शुष्क बना हुआ है।

अगर अधिकतम और न्यूनतम तापमान की बात करें तो देहरादून, में अधिकतम तापमान 26.2°C और न्यूनतम तापमान 10.4°C दर्ज किया गया है। ऊधमसिंह नगर, में तापमान 26.6 °C और  9.8 °C रहा वहीं मुक्तेश्वर का तापमान 17°C. और 4.2°C दर्ज किया गया है। बारिश के बाद कई क्षेत्रों में बर्फबारी होने का अनुमान भी लगाया जा रहा है।

क्या कहते हैं मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, फिलहाल अगले कुछ दिन प्रदेशभर में मौसम शुष्क बना रहने का अनुमान है। मैदानी क्षेत्रों में कहीं-कहीं कुहासा और धुंध छाई रह सकती है। पहाड़ों में पाला पड़ने की आशंका है। इसके बाद आगामी 29 नवंबर के बाद ताजा पश्चिमी विक्षोभ हिमालयी क्षेत्रों में सक्रिय हो सकता है। जिसके चलते कहीं-कहीं हल्की वर्षा होने की उम्मीद है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top