Dehradun News

उत्तराखंड मौसम अपडेट, अगले 72 घंटे रहिए सतर्क

Uttarakhand Weather Update
Ad

देहरादून: उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम का मिज़ाज बिगड़ने वाला है। मौसम विभाग ने आगामी 20, 21 और 22 जुलाई के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसको देखते हुए प्रदेश के कई जिलों में रेड और ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

मौसम विभाग के मुताबिक 20 जुलाई को नैनीताल, चंपावत और ऊधमसिंह नगर जिले में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है, जिसके लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, 21 जुलाई को देहरादून, टिहरी, पौड़ी और हरिद्वार जिले के लिए भी रेड अलर्ट का पूर्वानुमान है।

22 जुलाई को हालात थोड़े बदलेंगे, लेकिन खतरा टला नहीं है। इस दिन देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत, ऊधमसिंहनगर और हरिद्वार जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जिसका मतलब है कि तेज बारिश के चलते प्रभावित क्षेत्रों में सामान्य जनजीवन प्रभावित हो सकता है।

राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने सभी जिलों के निवासियों और पर्यटकों से अपील की है कि खराब मौसम में अनावश्यक यात्रा से बचें, नदियों और पहाड़ी इलाकों की ओर न जाएं और प्रशासन द्वारा जारी किए जा रहे दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करें।

विशेषज्ञों के मुताबिक, भारी बारिश के चलते पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन और मैदानी इलाकों में जलभराव की आशंका है, इसलिए सतर्क रहना बेहद जरूरी है। प्रशासन भी लगातार हालात पर नज़र रखे हुए है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top