Dehradun News

उत्तराखंड में फिर बदला मौसम, इन 4 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

Uttarakhand Weather
Ad

Uttarakhand Weather | Yellow Alert | Heavy Rain : उत्तराखंड में मानसून का असर अभी बना हुआ है। प्रदेश के कई हिस्सों में आसमान में बादल छाए हैं और पर्वतीय इलाकों में बारिश का दौर जारी है। हालांकि पिछले कुछ दिनों के मुकाबले फिलहाल भारी बारिश से थोड़ी राहत देखने को मिल रही है।

मौसम विभाग ने मंगलवार को राज्य के ज्यादातर जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान जताया है। वहीं देहरादून, पिथौरागढ़, नैनीताल और बागेश्वर में कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना को देखते हुए यलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार पर्वतीय जिलों के अलावा ऊधम सिंह नगर में भी कुछ जगहों पर तेज बारिश के साथ आकाशीय बिजली चमकने की आशंका है। इस दौरान लोगों को मौसम खराब होने पर सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में इस समय बारिश की गतिविधियां ज्यादा बनी हुई हैं। कई जगहों पर गरज और तेज बौछारों के साथ बारिश हो रही है। वहीं मैदानी इलाकों में हल्की बारिश का दौर देखने को मिल रहा है।

मौसम विभाग के अनुसार बुधवार से प्रदेश के पर्वतीय जिलों में मौसम एक बार फिर करवट ले सकता है। इस दौरान कुछ इलाकों में गरज के साथ तेज से बहुत तेज बारिश और आकाशीय बिजली चमकने की संभावना है।

मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि बारिश और आकाशीय बिजली के दौरान खुले स्थानों और नदी-नालों के आसपास जाने से बचें। पहाड़ी क्षेत्रों में यात्रा करने वाले लोग मौसम की स्थिति देखकर ही सफर करें।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
To Top