Haridwar News

उत्तराखंड: शादी में जमकर चले लात घूंसे और फिर दूल्हे को उठा ले गई पुलिस

Ad

हरिद्वार: आजकल कई विवाह समारोह कब जंग के मैदान में तब्दील हो जाते हैं, पता ही नहीं लगता। हरिद्वार से भी एक वायरल शादी में ऐसा हुआ है। बारातियों और घरातियों में ऐसी मारपीट हुई कि दोनों में जमकर लात घूंसे चल गए। आलम यह हुआ कि पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और दूल्हे को ही उठाकर ले गई। बता दें कि दूल्हे सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल में डाल दिया गया।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के अनुसार विगत रात हरिद्वार जिले के हिलबाईपास निवासी प्रिंस यादव की शादी थी। उसके बारात भीमगोड़ा आई हुई थी। पहले बराती और घरातियों के बीच विवाद हुआ। झगड़े के बाद दोनों ओर से गाली-गलौज भी शुरू हो गया। मारपीट भी हुई। ऐसे में किसी तरह से मामला शांत कराया गया। दुल्हन की विदाई भी हो गई। लेकिन इसके बीच एक बार फिर से लड़ाई शुरू हो गई।

बरात के विदा होते ही घराती और बाराती बुरी तरह से भिड़ने लगे। इस बीच दूल्हा भी सब्र ना रख सका। दूल्हा भी झगड़े में कूदा और किसी ने पुलिस को सूचित कर दिया। खड़खड़ी चौकी से पुलिस की टीम आई और पुलिस ने विभिन्न यादव व हर्ष गोस्वामी सहित दूल्हे प्रिंस को भी पकड़कर कोतवाली लाने का फैसला किया। एसएसआई अनिल चौहान ने जानकारी दी और बताया कि तीनों के विरुद्ध शांति भंग में कार्रवाई की गई है।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top