Uttarakhand News

अब सिर्फ ‘डबल इंजन’ हेलीकॉप्टर में ही यात्रा करेंगे उत्तराखंड सरकार के मंत्री! टेंडर आमंत्रित

Ad

देहरादून: राज्य में किसी भी तरह की आपदा या आपात स्थिति के लिए एक और डबल इंजन हेलीकॉप्टर(Double engine helicopter Uttarakhand) लेने की कवायद शुरू हो गई है। इस डबल इंजन हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल वीआईपी यात्राओं (Vip movement uttarakhand) के लिए भी किया जाएगा। बता दें कि फिलहाल वक्त उत्तराखंड के पास एक स्टेट प्लेन और एक हेलीकॉप्टर है। जो करीब 17 साल से लगातार चल रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

गौरतलब है कि मॉनसून सीजन (emergency situation or monsoon season) के दौरान सरकार आपदा और आपात स्थिति से निपटने के लिए हेलीकॉप्टर को किराए पर लेती है। इसके अलावा किसी भी तरह की आपात स्थिति में निजी कंपनियों से हेलीकॉप्टर किराए पर लेने पर खर्चा (heavy charges on private heli service) काफी ज्यादा आता है। इसीलिए अब उत्तराखंड नागरिक विकास प्राधिकरण ने रैली कंपनियों से टेंडर आमंत्रित किए हैं।

अब हेलीकॉप्टर को पूरे एक साल के लिए किराए पर लिया जाएगा। आपको बता दें कि वीवीआईपी मूवमेंट के दौरान हेलीकॉप्टर की कमी हो जाती है। केंद्र के नियमों के अनुसार प्रदेश मंत्रिमंडल (uttarakhand cabinet rules) का कोई भी सदस्य डबल इंजन हेलीकॉप्टर में ही यहां से वहां जा सकता है। सुरक्षा की दृष्टि से इन्हें सिंगल इंजन हेलीकॉप्टर में यात्रा करने की मंजूरी नहीं है।

हालांकि इसके बावजूद कई बार डबल इंजन हेलीकॉप्टर की कमी के कारण मंत्री सिंगल इंजन हेलीकॉप्टर में भी इधर से उधर की यात्रा करते हैं। सचिव नागरिक उड्डयन दिलीप जावलकर ने जानकारी दी और बताया की डबल इंजन हेलीकॉप्टर के लिए टेंडर आमंत्रित किए गए हैं। जिसका इस्तेमाल आपदा या आपात स्थिति में किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top